ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

ओवैसी का प्रज्ञा ठाकुर पर हमला, पीएम मोदी के अभियान को चुनौती दे रहीं भाजपा सांसद

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर विवादित बयान ‘हम नाली और शौचालय साफ करने के लिए नहीं बने सांसद’ को लेकर विपक्षियों के निशाने पर आ गई हैं। एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह तो सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ को चुनौती है। बता दें कि पीएम मोदी ने भी इस अभियान के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाई थी। हेमा मालिनी समेत कुछ सांसदों ने तो हाल ही में संसद भवन की गंदगी भी साफ की थी।

ओवैसी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान से पीएम मोदी के ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ को खुली चुनौती दी है। साथ ही इस बयान के जरिए वह यह भी दर्शाना चाह रही हैं कि वह अपर कास्ट की हैं। वह लोग जो शौचालय साफ करते हैं, वे उनके बराबर नहीं हैं।’

एआइएमआइएम प्रमुख ने आगे कहा कि इससे कैसे न्यू इंडिया बनेगा? इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे की तारीफ की और हेमंत करकरे की आलोचना की थी। दरअसल, यह चाहते हैं कि भारत में कास्ट सिस्टम बना रहे। बता दें कि मध्य प्रदेश के सीहोर में कहा ‘हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे।’

लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को हराया था। साध्वी प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट कांड में आरोपी हैं, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि उन्होंने चुनाव के दौरान नाथूराम गोडसे 26/11 हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और कई विवादित बयान दिए थे। चुनाव में जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वे सांसद के तौर पर वेतन नहीं लेंगी। वो इसका वेतन का उपयोग देश और जरूरतमंदों के लिए करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button