ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
खेल

INDvsWI : अब ये दो भाई टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे, सिलेक्शन की रात सो नहीं सके थे

नई दिल्ली : पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने पर दीपक चाहर और और राहुल चाहर के परिवार में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने लेग स्पिनर राहुल को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल किया है। राहुल के पिता देश राज ने कहा कि दो बेटों का राष्ट्रीय टीम में चयन होना उनके लिए बहुत खास समय है। उन्होंने कहा, ‘‘हर बच्चा, जो गेंद या बल्ला उठाता है वह भारत के लिए खेलना चाहता है। लेकिन हमारे दो बच्चे राष्ट्रीय टीम में हैं। इससे अच्छा और क्या हो सकता है ? राहुल को जैसे ही उसके चयन के बारे में पता चला उसने मुझे बुलाया। वेस्टइंडीज में अभी भी रात थी। उन्होंने कहा कि वह पूरी रात सो नहीं सकते थे, क्योंकि वह टीम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।’’

राज ने कहा, ‘‘बाकी टीम के साथ उन्होंने भी ट्रायल्स दिया था, लेकिन वह बाहर हो गया था। हालांकि मुंबई इंडियंस में ट्रायल जारी था और यह उनके लिए महत्वपूर्ण था। मैं उन्हें मजबूर नहीं करना चाहता था, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित कर दिया और वह मुंबई इंडियंस के लिए चुन लिए गए।’’ राहुल अब दीपक के साथ राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। दीपक आईपीएल में महेंद्र सिंह की कप्तान में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। देश राज ने कहा कि धोनी ने 2017 से ही राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस के समय से ही राहुल की काफी मदद की है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने मुझसे कहा कि धोनी सर ने पुणे के साथ अपने समय के दौरान उनकी काफी मदद की। वह हमेशा मेरे बेटे की मदद के लिए तैयार रहेंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button