ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

मनोज तिवारी ने ऑड-ईवन को लेकर केजरीवाल को लिखा खत, कहा- दिल्लीवासियों को बख्श दो

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को पत्र लिख कर ऑड-ईवन योजना को फिर से लागू करने के कदम पर पुनर्विचार करने को कहा है। उनका कहना है कि यह योजना लोगों के लिए समस्या पैदा करेगी। तिवारी ने केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह दिल्लीवासियों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की चालबाजी है।

भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार काम के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करदाताओं का पैसा इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन नीति को एक बार फिर लागू करने के आपकी सरकार के फैसले पर बहुत आक्रोशित होकर आपको यह पत्र लिख रहा हूं। यह फैसला बिना सोचे-समझे लिया गया है। पिछली बार जब यह लाया गया था तब दिल्लीवासिय‍ों के लिए बहुत समस्या पैदा हुई थी।

केजरीवाल ने दिल्ली में चार से 15 नवंबर के बीच ऑड-ईवन योजना लागू करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस अवधि के दौरान पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के कारण शहर में प्रदूषण के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के खिलाफ उठाए गए सात कदमों में से यह एक होगा। तिवारी ने कहा कि ऑड-ईवन योजना पर अड़े रहने का आप सरकार का फैसला वायु प्रदूषण के खिलाफ किसी वैज्ञानिक एवं तार्किक उपाय के साथ सामने आने की उसकी “अक्षमता” का स्तर बताता है।

भाजपा नेता ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली के लोगों के हित में, मैं आपसे ऑड-ईवन योजना लागू करने के इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील करता हूं और कृपया दिल्लीवासियों को बख्श दें जिन्हें इस कदम के कारण बेवजह परेशानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह कदम कानून का पालन करने वाले नागरिकों का “अपमान” होगा जो प्रदूषण के लिए अपने वाहनों की नियमित जांच कराते हैं क्योंकि उन्हें आने-जाने और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने में समस्या होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button