ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने दिखाई दिलकश अदाएं, ऐश्वर्या राय ने स्टनिंग लुक से की ट्रोल की बोलती बंद

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festivals 2022) के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक की चर्चा रही. दोनों ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. रेड गाउन ड्रेस में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने स्टनिंग लुक से ट्रोल की बोलती बंद की.

कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट पर जलवा रहा. दीपिका कान्स के 75वें एडिशन में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. वह कान्स 2022 की 8 सदस्यों वाली जूरी की एक सदस्य हैं. भारत को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ दिया गया. कान्स में भारतीय सेलेब्स का डंका बज रहा है. ऐसे में ऐश्वर्या और दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रहे हैं. (फोटो साभारः Twitter @eshajayasrii)

दीपिका पादुकोण ने कान्स के तीसरे दिन एक हर्ट रेड कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन चुना. इसे उन्होंने एक खूबसूरत डायमंड नेकपीस के साथ पेयर किया. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने कान्स को लुक कंप्लीट करने के लिए अपने बालों को एक बन में बांध हुआ था. दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण को इन तस्वीरों फ्रेंच रिवेरा के पास अपनी दिलकश अदाओं से भरे पोज देते हुए देखा जा सकता है. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण रेड गाउन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके बैकग्राउंड में फ्रेंच रिवेरा और साफ नीला आसमान उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

इससे पहले दीपिका ने इच्छा जताई थी कि किसी दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी भारत करेगा. उनका कहना था कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली लोग हैं और उनके पास क्षमता भी है. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

वहीं, ऐश्वर्या राय बच्च ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाईं और पैपराजी को जमकर पोज दिए. (फोटो साभारः Instagram @aishawryarai)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टनिंग लुक और स्टाइलिश अंदाज से सबको हैरान कर दिया. एक दिन पहले उन्हें कान्स लुक के लिए ट्रोल किया गया था. लेकिन इस स्टाइलिश ने लोगों की बोलती बंद कर दी. (फोटो साभारः Instagram @aishawryarai)

ऐश्वर्या राय बच्चन पर्पल कलर के शिमरी आउटफिट में दिखीं. उन्होंने कान्स में मौजूद ऑडियंस का रेड कार्पेट से अभिवादन भी किया. (फोटो साभारः Twitter @prophecynewself)

Related Articles

Back to top button