ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

दिल्ली में बदला मौसम, सुबह हुई राहत की बरसात; जानें कब आएगा मानसून

नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह 5 बजे के आसपास दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश। इससे पहले लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार सुबह हुई बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। दिल्ली के मंडी हाउस इलाके के साथ जनपथ पर भी जलभराव होने से वाहन चालकों को दिक्कत पेश आई।वहीं, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं और शाम तक बारिश होने के आसार हैं।

बारिश से मिली लोगों को राहत

शनिवार सुबह हुई बारिश से दिल्ली-एनसीार के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसमी गतिविधियों में बदलाव के चलते शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। शाम तक बारिश का एक दौर और चला तो लोगों को उमस से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने पहले पूर्वानुमान जता दिया था कि उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को एक बार फिर से मौसम बदलेगा। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार की तरह ही रविवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाएं रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

ANI

✔@ANI

Weather change in Delhi; Rain lashes parts of the national capital. Visuals from Rajpath.

एम्बेडेड वीडियो

58 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए बदलाव का यह दौर 25 जून तक लगातार बना रहेगा। इस दौरान कमोबेश हर रोज ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी।

25 जून तक दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार दिल्ली-एनसीआर में मानूसन दो-तीन पहले यानी 25  जून को दस्तक दे सकता है। पहले मानसून के 27 जून को दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया था। इस बार मानसून के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button