ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
व्यापार

Home, कार या गोल्ड लोन- जो भी लेना हो, सब सस्ते में मिलेगा, ये बैंक लाया आपके लिए शानदार ऑफर

UCO Bank अपने कस्टमर्स के लिए होम लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर भारी डिस्काउंट लेकर आया है. इसमें कस्टमर्स को ब्याज दरों पर 1 फीसदी कर की छूट मिल रही है.

UCO Bank: अगर आप भी घर, कार या सोना खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. यूको बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन की ब्याद दरों में 1 फीसदी तक छूट दे रही है. अलग-अलग लोन पर छूट की दरें अलग है. इसमें सबसे ज्यादा गोल्ड लोन पर 1 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है.

ट्वीट कर दी जानकारी

यूको बैंक ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस ऑफर की जानकारी दी. बैंक ने लिखा कि हमें (UCO Bank) होम/कार/गोल्ड लोन की ब्याज दरों पर 1 फीसदी तक की छूट की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. जल्दी करें.

होम लोन पर छूट

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, UCO बैंक होम लोन की ब्याज दरों पर 0.40 फीसदी तक की छूट दे रही है. बैंक ने बताया कि 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर (CIBIL) वाले लोगों के लिए नई ब्याज दरें 6.90 फीसदी है. वहीं 750 सिबिल स्कोर से कम वाले लोगों के लिए Home Loan की ब्याज दरें 7.10 फीसदी है.

कार लोन पर छूट

यूको बैंक अपने कस्टमर्स को कार लोन की ब्याज दरों पर 0.55 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. बैंक ने बताया कि कार लोन के लिए नई ब्याज दरें 7.55 फीसदी है.

गोल्ड लोन पर छूट

यूको बैंक (UCO Bank) गोल्ड लोन की ब्याज दरों पर सबसे ज्यादा 1 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है. गोल्ड लोन (Gold Loan) पर बैंक की ब्याज दरें 7.40 फीसदी से शुरु होता है. जो कि आगे 7.90 फीसदी तक जाता है.

30 सितंबर तक है मौका

बैंक ने बताया कि कस्टमर्स के लिए लोन की ब्याज दरों पर यह डिस्काउंट 30 सितंबर, 2022 तक लागू है. इसमें 30 सितंबर तक के फ्रेश लोन पर ही कस्टमर्स को यह फायदा मिलेगा. कस्टमर्स अधिक जानकारी के लिए यूको बैंक (UCO Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट www.ucobank.com पर भी विजिट कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button