ब्रेकिंग
Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो...
मध्यप्रदेश

आरक्षक ने दिखाई बहादुरी: हत्या के आरोपी ने पत्थर से सिर फोड़ा, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, छाती पर चढ़कर पकड़ा

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक पुलिस जवान की बहादुरी सुनकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, 302 के आरोपी को पकड़ने गए आरक्षक पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे जवान लहूलुहान हो गया। हालांकि आरक्षक ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को दबोच लिया।

दरअसल, बाबई थाना क्षेत्र में दो साल पहले आधा दर्जन लोगों ने कल्लू हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में 3 आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसमें आरोपी जीवन मीना भी दो साल से फरार था। शुक्रवार को आरोपी जीवन के नर्मदापुरम में मीनाक्षी चौक से कोर्ट के बीच होने की सूचना मिली। जिसके बाद आरक्षक पूरनलाल को आरोपी को देखने के लिए भेजा गया। जब आरक्षक वहां पहुंचा तो आरोपी एक गाड़ी पर बैठा था।

आरक्षक ने उससे नाम, पता पूछा। पहले उसने आना-कानी की। तस्दीक होने पर आरक्षक ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए एक पत्थर उठाकर आरक्षक के सिर पर मारकर भागने लगा, लेकिन आरक्षक ने दौड़कर मजिस्ट्रेट के बंगले के सामने उसे दबोच लिया और उसकी छाती पर बैठ गया। ताकि वह भाग न पाए और पुलिस को सूचना दी। आरक्षक को देख राहगीर भी मदद के लिए रुक गए। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने आरक्षक के सिर पर मारकर भागने का प्रयास किया। आरक्षक के सिर में 3 टांके लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button