ब्रेकिंग
India's First Hydrogen Train: जींद प्लांट में तकनीकी खराबी; ट्रायल के लिए पुणे-चेन्नई से मंगाने पड़ ... Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक; भिवानी में रात का पारा 36.6°C पहुंचा, 27 मई तक... UAE Delivery Boy Jobs: दुबई की मशहूर कंपनी Noon में डिलीवरी राइडर्स की बंपर भर्ती; मिलेगी ₹1 लाख तक ... Hansi Crime News: हांसी के कुंभा गांव में कलयुगी पोते का खूनी खेल; नशे में धुत्त होकर 80 वर्षीय दादा... Andhra Pradesh Police Dog: चलती ट्रेन की भीड़ में 'रुद्र' का कमाल; पहली ही ड्यूटी में पकड़ाया केरल क... India vs Pakistan AC Price: पाकिस्तान में कितने का मिलता है 1.5 टन का AC? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे भारत... Petrol Diesel Price Today: आज शुक्रवार को शांत हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कंपनियों के घाटे से कब... UP Voter List Dispute: एक ही वोटर का नाम 6-6 बार दर्ज; मैनपुरी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़की स... US Intelligence Report: हमलों के बावजूद ईरान ने फिर खड़ी की अपनी सैन्य ताकत; 6 हफ्ते के युद्धविराम म... Shah Rukh vs Deepika: जब बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आए शाहरुख और दीपिका, जानें 'दिलवाले' और 'बाजीराव म...
मध्यप्रदेश

सियासतः CM शिवराज के मॉर्निंग एक्शन मोड बैठक को पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया नाटक नौटंकी, कहा- अब ये परमानेंट ठेला चलाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज के सुबह सुबह विभिन्न जिलों के मॉर्निंग एक्शन मोड बैठक पर पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा है कि इन्हें (सीएम शिवराज को) कोई न कोई इवेंट बनाना है। ये सोचते हैं कि नौंटकी से प्रदेश की जनता गुमराह हो जाएगी, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता पर मुझे विश्वास है वे सच्चाई का साथ देंगे।

मुख्यमंत्री के ठेला लेकर निकलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा इन्हें कोई ना कोई नाटक नौटंकी करनी है। कहा कि ये बिजली कटौती, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की बात नहीं करते हैं। अब ये ठेला चलाने जा रहे हैं। ऐसा समय आ रहा है जब ये परमानेंट ठेला चलाएंगे।

ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ

कमलनाथ ने ओबीसी महासभा द्वारा आज प्रदेश बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी 50% से ज्यादा है। हमने 27% आरक्षण देने का काम किया था, लेकिन सरकार ने कोर्ट में सही आंकड़े पेश नहीं किए। बैकवर्ड कमीशन की रिपोर्ट नहीं दी। जिसकी वजह से ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला। अब ऐसा आरक्षण ला रहे हैं जिसमें ओबीसी (OBC) को कहीं 5% तो कहीं 6% आरक्षण मिलेगा। बात सिर्फ आरक्षण की नहीं है। सवाल ये है कि कितने प्रतिशत आरक्षण मिला। ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है।

Related Articles

Back to top button