ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

एमवाय अस्पताल में कंप्रेशर में गैस भरते समय विस्फोट

इंदौर ।   इंदौर के एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार दोपहर जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लड बैंक के दरवाजों और खिड़कियों पर लगे कांच तक फूट गए। हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। हालांकि, इनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मशीनों का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी हाइड के कुछ कर्मचारी बुधवार दोपहर ब्लड बैंक के कंपोनेंट सेपरेटर रूम में लगी एक मशीन के कंप्रेशन में गैस भर रहे थे। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। उस वक्त ब्लड बैंक और आसपास 50 से ज्यादा लोग जमा थे। अचानक हुए विस्फोट की वजह से दहशत फैल गई। विस्फोट की वजह से कमरे की फाल सीलिंग भी गिर गई।

दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे

ब्लड बैंक इंचार्ज डा. अशोक यादव ने बताया कि हादसा अस्पताल की पहली मंजिल पर हुआ। जिस कमरे में विस्फोट हुआ वहां कुछ मेडिकल विद्यार्थी भी मौजूद थे। इसके अलावा ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में मरीजों के स्वजन भी उपस्थित थे। मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी के कर्मचारी कंपोनेंट्स रूप में प्लेटलेट एजिटेटर के कंप्रेशर में गैस भर रहे थे। अचानक विस्फोट होने से ब्लड बैंक में दहशत मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कांच के टुकड़े लगने से कुछ लोग घायल भी हुए। डा.यादव ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

फाल सीलिंग गिर गया, कुर्सियां टूट गईं

विस्फोट कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके की वजह से कंपोनेंट सेपरेटर रूम की फाल सीलिंग पूरी तरह से गिर गई। इतना ही नहीं, वहां रखी लोहे की कुर्सियों को भी नुकसान पहुंचा।

Related Articles

Back to top button