ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम और पीपल के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज नीम और पीपल का पौधा लगाया। सक्सेसफुल-डे फाउंडेशन, सेव ट्री सेव अर्थ संस्था के शरद मस्तकर, साहिल मिश्रा, कुलदीप गौड़, मोहित परिहार, पूनम चौरसिया, डिंपी बरासी, प्राची सिंह और प्रतीक सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

फाउंडेशन प्रमुख दिवसों और किसी के जन्म-दिवस पर पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौधा-रोपण और भोजन वितरण जैसे कार्य में संलग्न है। साथ ही गरीब, बेसहारा और फुटपाथ पर जीवन-यापन करने वालों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जाती है। पशु-पक्षियों के भोजन-पानी के लिए भी विशेष प्रयास किये जाते हैं।

आज लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को महत्वपूर्ण औषधि के रूप में जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button