ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मध्यप्रदेश

एमपी में गरज चमक के साथ होगी बारिश

भोपाल। आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि शुक्रवार की तुलना में सभी जगहों का उच्चतम तापमान शनिवार को कम हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान इंदौर का 3.7 डिग्रीसे. कम हुआ। वहीं ग्वालियर का 3.5 डिग्रीसे. घटा। भोपाल का 2.5 डिग्रीसे. तो जबलपुर का 1.2 डिग्रीसे. घटा। यह राहत देने वाली बात है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रविवार को भी यही तापमान बना रहेगा। अच्छी खबर ये है कि 23 मई से माहौल तेजी से बदलेगा, जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश में कल से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदा-बांदी शुरू हो जाएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। वैसे 21 मई की बात करें तो शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा के थपेड़े जारी रहे, लोग परेशान भी हुए।  शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह तक यानी 24 घंटों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना व पूर्वी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा में बारिश दर्ज की गई।शनिवार शाम तक सागर, सतना में बूंदा-बांदी हुई। वहीं रविवार 22 मई की बात करें, तो अगले 24 घंटे में रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा अनूप नगर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में गरज के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा (30 से 40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। वहीं खंडवा, खरगौन, राजगढ़, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में लू चलने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button