ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

SAGE करियर डे 2022 का आयोजन: CM शिवराज बोले- युवा इनोवेटिव आइडिया और स्टार्टअप पर करें काम, सरकार देगी वित्तीय सहायता

भोपाल। शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी जगह बना चुके सेज ग्रुप की भोपाल स्थित (SAGE) सेज यूनिवर्सिटी में सेज करियर डे 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दो शैक्षणिक सत्र में कैंपस प्लेसमेंट से चयनित हुए छात्रों का सम्मान हुआ। इस दौरान छात्रों ने अपने प्लेसमेंट आर्डर साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजी। संजीव अग्रवाल और सेज समूह की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थी। चांसलर इंजी। संजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डायरेक्टर शिवानी ने कार्यक्रम का उदबोधन दिया और सेज ग्रुप के ट्रेनिंग प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया।

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने सेज ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सीएम ने सभी छात्रों को उनके चयन और उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सीएम ने छात्रों को इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, आप आइडियाज पर काम करें। सरकार अच्छे आइडियाज को वित्तीय सहयोग देगी। उन्होंने छात्रों को देश में रह कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी छात्रों को बधाई दी और शासन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने सेज ग्रुप के शिक्षा क्षेत्र में 2003 में पदार्पण से लेकर आज तक के सफल सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेज ग्रुप द्वारा स्टूडेंट्स के बेहतर करियर के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया। चांसलर अग्रवाल ने कहा, आज सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स कई शीर्ष कंपनी में कार्यरत है और अपने शहर और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश शासन का सेज ग्रुप के कार्यों में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सेज ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी, फैकल्टी मेंबर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में चयनित स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया। इंजी संजीव अग्रवाल जो कि पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन भी है, चैम्बर की तरफ से उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया।

सेज ग्रुप में 370+ कंपनियों ने किया विजिट

सेज समूह में पिछले दो सत्र में 370+ कंपनियों ने विजिट किया। लगभग 2200 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला है। उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने ले लिए सेज ग्रुप ने 150 से भी अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इंस्टीट्यूट से अनुबद्ध किया हुआ है। सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स आज कई टॉप कम्पनीज में सीनियर पोसिशन्स पर कार्यरत हैं। इंजी अग्रवाल ने बताया कि सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स गूगल, टाटा, वालमार्ट, रिलायंस, इनफोसिस, विप्रो, अडानी जैसी टॉप कंपनी में जॉब कर रहे हैं । सेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप मिली है।

Related Articles

Back to top button