ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘भूल भुलैया-2’

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया-2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई (शुक्रवार) को रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही ‘भूल भुलैया-2’ कार्तिक आर्यन के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है इतना ही नहीं KGF-2, डॉक्टर स्ट्रेंज-2 और RRR के बाद ‘भूल भुलैया-2’ हिंदी बेल्ट में 2022 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बनी। वहीं ‘बच्चन पांडे’ से भी ज्यादा की ओपनिंग के साथ ‘भूल भुलैया-2′ बॉलीवुड की बेस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है।’भूल भुलैया-2’ 2022 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ (13.25 करोड़ ) और आलिया भट्‌ट की गंगूबाई काठियावाड़ी (10.50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button