ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

भारतीय कंपाउंड पुरुष टीम ने तीसरी बार फ्रांस को हराया

साउथ कोरिया में चल रही वर्ल्ड कप-2 में शनिवार को भारत को 3 मेडल मिले हैं। कंपाउंड राउंड में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड पर तीर चलाया, जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में भारतीय तीरंदाज मोहन भारद्वाज फ्रांस के वर्ल्ड नंबर-1 माइक स्कॉलर से फाइनल हार गए हैं। वहीं, कंपाउंड में मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज जीता। एक दिन पहले भी भारत ने मेडल जीता था। इसके साथ ही भारत ने अब तक 5 मेडल जीत लिए हैं।

भारतीय कंपाउंड टीम का वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा गोल्ड है। इससे पहले तुर्की में 17 से 25 अप्रैल तक हुए वर्ल्ड कप -1 में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड जीता था। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में फ्रांस को 232-230 के स्कोर से हराया। यह तीसरी बार है, जब भारतीय टीम ने फ्रांस को हराया है।पुरुष टीम में अभिषेक, रमन और रजत शामिल थे। इन तीनों की जोड़ी पिछले एशियन गेम्स में भी देश के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी है। वहीं कोरोना की वजह से टाले गए एशियन गेम्स के लिए भी इन तीनों का चयन भारतीय टीम में हुआ था। भारत के अब टूर्नामेंट में कुल 4 मेडल हो गए हैं। इनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं। कंपाउंड पुरुष टीम ने एकमात्र गोल्ड जीता है, जबकि भारत को विमिंस रिकर्व टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। इसके अलावा कंपाउंड राउंड में भी विमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Related Articles

Back to top button