ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

सम्मान बचाने उतरेंगी हैदराबाद और पंजाब की टीमें

IPL 2022 के 15वें सीजन में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज शाम खेला जाना है। इस मुकाबले का प्लेआफ पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि चारों टीम के नाम का फैसला हो चुका है। पंजाब और हैदराबाद की टीमें यहां जीत हासिल कर सम्मान के साथ आखिरी जीत दर्ज कर विदाई लेना चाहेगी। आज शाम के मुकाबले के बाद दोनों टीमों में से जिसको जीत मिलेगी वह अंक तालिका में एक पायदान उपर उठेगा। इस वक्त अंक तालिका पर नजर डाले तो पंजाब सातवें और हैदराबाद की टीम आठवें नंबर पर है। दोनों ही टीम के पास 12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर पंजाब उपर है। इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तो हैदराबाद ने 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की थी। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button