ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
हरियाणा

हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इतनी देर में गोदाम में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। दुकान में करीब 50 लाख रुपए का सामान था। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी है। रेवाड़ी के कस्बा कोसली की अनाज मंडी में SRA रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम बना हुआ है। सोमवार की सुबह गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

गोदाम से आग की तेज लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना संचालक नरेश आहूजा और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नरेश आहूजा ने बताया कि गोदाम में 50 लाख रुपए की कीमत के एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर व कंप्रेसर आदि थे, जो जलकर राख हो गए।

Related Articles

Back to top button