ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
मध्यप्रदेश

मप्र भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, संगठन का झुकाव प्रत्यक्ष चुनाव पर

भोपाल ।   नगर निगमों में महापौर व पालिका और परिषदों में अध्यक्षों के प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर भाजपा संगठन का झुकाव है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी सहित रणनीतिकार एकमत हो गए हैं। इसलिए एकबार फिर संभावना बन गई है कि शासन के स्तर पर इस संबंध में अध्यादेश जारी किया जा सकता है। पहले भी अध्यादेश राजभवन तक मंजूरी के लिए पहुंचा दिया गया था। इधर, बड़ी संख्या में विधायक चाहते हैं कि स्थानीय निकायों के चुनाव में महापौर के साथ ही पालिका परिषदों के अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से हों। जबकि पार्टी ने विधायकों के विरोध को दरकिनार कर दिया है। संगठन में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों का तर्क है कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाएं, यानी जनता ही महापौर और अध्यक्षों का चुनाव करे। तर्क है कि इससे स्थानीय सरकार के समीकरणों के लिहाज से महापौर और अध्यक्षों पर दबाव कम रहेगा। भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने में आसानी होगी। पार्षदों के खरीद-फरोख्त जैसी गतिविधियों पर अंकुश रहेगा। संगठन का सरकार पर दबाव है कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव के लिए अध्यादेश की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसी आधार पर चुनाव कराया जाए। शासन स्तर पर अध्यादेश तैयार कर राजभवन तक पहुंचा दिया गया है। यानी स्थानीय निकाय के चुनाव में महापौर और परिषद अध्यक्षों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे या अप्रत्यक्ष तरीके से, इसकी गेंद अभी भी सरकार के पाले में है। यदि संगठन के पदाधिकारियों की चली तो प्रत्यक्ष प्रणाली के लिए अध्यादेश जारी हो जाएंगे। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन कमल नाथ सरकार ने मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर महापौर, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों के सीधे निर्वाचन को खत्म कर दिया था। यानी इन पदों पर निर्वाचन पार्षदों द्वारा होने का नियम लागू हो गया था, जो आज भी प्रभावशील है।

Related Articles

Back to top button