ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
व्यापार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बढ़त, बिटकॉइन, एवलॉन्च और ट्रोन में आया अच्छा उछाल

बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 3.02% उछलकर $30,198.64 पर ट्रेड कर रहा था. दूसरा सबसे बड़ा कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 3.28% बढ़कर $2,033.58 पर पहुंच गया.

नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज सोमवार को लगभग 3 फीसदी का उछाल आया है. भारतीय समयानुसार आज सुबह 10:08 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 2.88% फीसदी के उछाल के साथ 1.29 ट्रिलियन डॉलर पर है. बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज़ की बात करें तो बिटकॉइन और इथेरियम में भी उछाल है. तमाम बड़ी और नामी करेंसीज़ भी हरे निशान पर ट्रेड हो रही हैं.

Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 3.02% उछलकर $30,198.64 पर ट्रेड कर रहा था. दूसरा सबसे बड़ा कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 3.28% बढ़कर $2,033.58 पर पहुंच गया. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज बिटकॉइन का प्रभुत्व (Dominance) 44.5 फीसदी है तो इथेरियम 19 फीसदी है.

किस कॉइन का क्या हाल-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $31.51, बदलाव: +7.01%-ट्रोन (Tron – TRX) – प्राइस: $0.07767, बदलाव: +5.10%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $52.34, बदलाव: +4.88%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.5429, बदलाव: +3.62%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $322.27, बदलाव: +2.31%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00001196, बदलाव: +2.33%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.421, बदलाव: +2.09%-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.08589, बदलाव: +2.09%-पोल्काडॉट (Polkadot – DOT) – प्राइस: $10.13, बदलाव: +0.91%

सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनCoinmarketcap के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन्स में Sweet SOL (SSOL), United Bitcoin (UBTC), और Duel King (DKT) शामिल रहे. Sweet SOL (SSOL) में पिछले 24 घंटों के दौरान 600.17 फीसदी का उछाल आया है. United Bitcoin (UBTC) में इसी समय के दौरान 339.70 फीसदी का और Duel King (DKT) में 313.70 प्रतिशत का उछाल आया है.

Related Articles

Back to top button