ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
व्यापार

ऑनलाइन पुराने सिक्के और नोट बेचने की सोच रहे हैं? हो जाएं सावधान! ठगी के हो सकते हैं शिकार

Reserve Bank of India: केंद्रीय रिजर्व बैंक ने लोगों को यह जानकारी दी है कि कुछ साइबर अपराधी पुराने सिक्के नोट खरीदने बेचने के नाम पर ठगी कर रहे हैं.

RBI Alert For Selling Old Coin or Note: बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के दौर में हम सभी के जीवन में इंटरनेट (Internet) का बहुत बड़ा रोल है. आजकल लगभग हर काम इंटरनेट की मदद से किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में ऑनलाइन सिक्के खरीदने बेचने (Online Selling of Old coin and Currency) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. आजकल लोग पुराने सिक्के और नोट ऑनलाइन आसानी से बेच पा रहे हैं. लेकिन, सिक्के और नोट बेचने की आड़ में कुछ साइबर अपराधी (Cyber Fraud) इसका गलत फायदा उठा रहे हैं.

केंद्रीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लोगों को यह जानकारी दी है कि कुछ साइबर अपराधी पुराने सिक्के नोट खरीदने बेचने के नाम पर आरबीआई (RBI) के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस मामले में केंद्रीय बैंक ने लोगों को आगाह किया है. तो चलिए जानते हैं आरबीआई ने इस बारे में क्या कहा है-

RBI ने लोगों को दी जानकारीभारतीय रिजर्व बैंक ने इस मामले पर संचालन लेते हुए लोगों को यह जानकारी दी है कि जो लोग ऑनलाइन आरबीआई के नाम पर पुराने सिक्के और नोट खरीद रहे हैं वह फ्रॉड है. आरबीआई के नाम पर यह लोग कई तरह के कमीशन और शुल्क की डिमांड करते हैं. ऐसे में रिजर्व बैंक ने कहा है कि उसने इस तरह का कोई ऑनलाइन (Online) या ऑफलाइन (Offline) या है जिसमें पुराने नोट और सिक्के बेचे जा रहे हैं. इसके साथ ही पुराने नोट और सिक्के खरीदने के लिए बैंक किसी तरह का शुल्क नहीं वसूल रहा है. ऐसे में लोग इस तरह के जालसाजों से सतर्क रहे हैं.

RBI ने इस तरह की कोई डील नहीं कीरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को यह जानकारी दी है कि केंद्रीय बैंक ने इस तरह की कोई डील किसी से नहीं कर रखी है. इसके साथ ही बैंक इस तरह का कोई शुल्क या कमीशन किसी से नहीं मांगता है. बैंक ने यह भी बताया है कि किसी भी व्यक्ति या संस्थान को आरबीआई के नाम पर कमीशन (Commission) अथॉरिटी नहीं है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि लोग इस तरह के जालसाजों से सुरक्षित रहे हैं और किसी को भी बिना सोचे समझें पैसे और अपनी निजी जानकारी न शेयर करें.

Related Articles

Back to top button