ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
खेल

मैच से पहले कोलकाता में तूफान का कहर

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 24 मई से हो रही है। पहला क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कोलकाता में काल बैसाखी तूफान का कहर जारी है। तेज हवाओं के कारण स्टेडियम के प्रेस बॉक्स का कांच भी टूट गया है। इसके बाद मैच के स्थगित होने का खतरा बढ़ गया है। खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भी परेशानी आ रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी मैदान का दौरा किया और कहा कि मैच से पहले सभी चीजों को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा। काल बैशाखी के कारण कोलकाता में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। ईडन गार्डंस में प्रेस बॉक्स का कांच टूट गया है। पूरे मैदान में पानी भरा हुआ है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस बीच स्टेडियम का दौरा किया और आश्वासन दिया कि मैच शुरू होने से पहले सारी चीजें ठीक करा दी जाएंगी। विज्ञापन के होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राउंड कवर का एक हिस्सा भी टूट गया है।

Related Articles

Back to top button