ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

गर्लफ्रेंड के एक कॉल से इंदौर में मर्डर, दोस्त की गर्लफ्रेंड के नए प्रेमी को धमकाने गए थे, उन्होंने ही मार दिया

इंदौर में रविवार देर शाम हुई युवक की हत्या में लव ट्राएंगल की कहानी सामने आई है। दोस्त की गर्लफ्रेंड के चक्कर में आरोपी से बात करने जाना युवक को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम पुत्र राजकुमार बारोड़ पर अलग-अलग थानो में पांच केस दर्ज हैं। वहीं हत्या के आरोपी राजकुमार सोनकर पर भी आजाद नगर थाने में एक केस दर्ज है।

घटना इंदिरा एकता नगर की है। यहां शुभम पुत्र राजकुमार बारोड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुभम के दोस्त मोनू कंडारे निवासी नवलखा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद कुछ दिनों से युवती राजकुमार सोनकर के दोस्त राजा गोयल निवासी शांति नगर के साथ रहने लगी थी। इस बात को लेकर मोनू कंडारे और राजा गोयल में विवाद चल रहा था

गर्लफ्रेंड के कॉल से बिगड़ी बात

रविवार शाम को मोनू कंडारे ने अपनी पूर्व गर्ल फ्रेंड से मोबाइल पर बात की थी। इस कॉल पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इससे गुस्सा होकर मोनू अपने दोस्त शुभम को रिक्शा में बैठाकर राजकुमार और राजा से बात करने पहुंचा था।

आरोपी की पत्नी ने खोला राज

पुलिस ने इस मामले में घायल राजकुमार की पत्नी ममता से पूछताछ की। ममता ने पुलिस को बताया कि शुभम (मृत) और उसके साथी राजकुमार पर हमला करने की तैयारी में थे। राजकुमार और शुभम के विवाद के पीछे एक युवती है।

हमले के पीछे की वजह नहीं बता पाया आरोपी

चाकूबाजी में घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुभम ने उस पर हमला किया। इस दौरान मैंने उसे पकड़ लिया था। मैंने जैसे ही धक्का दिया शुभम गिरा और उसके हाथ में जो चाकू था वही शुभम के पेट में घुस गया। लेकिन जैसे ही पुलिस ने शुभम के हमला करने का कारण पूछा तो राजकुमार कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने ममता और उसके बेटे से पूछताछ की।

शुभम को अधमरा देख राजकुमार ने खुद को घायल किया

बातचीत से शुरू हुए विवाद के बाद राजा ने शुभम पर हमला कर दिया। इसके बाद शुभम ने चाकू निकाला तो राजकुमार ने उसे छीनकर शुभम के पेट में ही मार दिया। शुभम की हालत गंभीर देखकर राजकुमार ने खुद को घायल कर लिया और नई कहानी बनाकर अस्पताल पहुंच गया।

यह था पूरा घटनाक्रम

इंदौर के आजाद नगर में रविवार देर शाम युवक की हत्या हो गई। इस वारदात में एक गैरेज संचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गैरेज संचालक ने पुलिस को अलग-अलग तरह के बयान दिए, इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। लेकिन देर रात पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। यहां शुभम पुत्र राजकुमार बारोड़ निवासी जीवन की फेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं राजकुमार पुत्र नारायण सोनकर ने इस विवाद में खुद को पैर में चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने देर रात राजा गोयल और राजकुमार सोनकर पर हत्या का केस दर्ज किया है। इस हमले में दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। परदेशीपुरा निवासी मृतक शुभम पर अलग-अलग थानों में पांच केस दर्ज हैं। वहीं घायल राजकुमार पर भी आजाद नगर थाने में केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button