ब्रेकिंग
Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की आराधना, बरसेगी विशेष कृपा और मिलेगा सुख... Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से यूपी-राजस्थान तक जानें मौ... Chittoor Murder Mystery: 'दृश्यम' स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में ... Europe Protests: फ्रांस से इटली तक भड़का जनसैलाब, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; क... Post Office RD vs PPF: हर महीने 10,000 की बचत से कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? जानिए दोनों छोटी बचत योज... IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी क... Gangster Himanshu Bhau Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, एफबीआई ... Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो...
मध्यप्रदेश

भोपाल करोंद चौराहें पर कांग्रेस नेता, मनोज शुक्ला के यहाँ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

भोपाल   राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में सोमवार को रेस्टोरेंट के अतिक्रमण को हटाने के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें जबर्दस्ती हटा दिया। मामले में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। करोंद चौराहे पर सैनी रेस्टोरेंट का अतिक्रमण हटाने और जांच करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अमला पहुंचा था। कांग्रेस नेता का है प्रतिष्ठान मौके पर एस डी एम मनोज वर्मा सहित भारी पुलिस व नगर निगम अमला पहुँचा, निशातपुरा टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला सहित अन्य नेता बैठे कार्यवाही के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने का मामला दर्ज

चंद मिनटों में ढहाया अतिक्रमण

इसके बाद नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कुछ ही देर में शेड समेत अन्य अतिक्रमण हटा दिया गया। SDM मनोज वर्मा समेत अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तो मौके पर कांग्रेस नेता शुक्ला पहुंच गए और विरोध जताने लगे। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो वे नहीं हटे। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर हटाया। फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दिग्विजय सिंह ने बोला है, मैं नहीं उठूंगा

रेस्टोरेंट कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है। इसके चलते कांग्रेसी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताने के लिए पहुंचे थे। धरने पर बैठे शुक्ला को हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। पुलिसकर्मी जब हटाने लगे तो शुक्ला ने कहा- दिग्विजयसिंह ने बोला है, मैं नहीं उठूंगा। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने शुक्ला को जबर्दस्ती हटाया।

Related Articles

Back to top button