ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

आने वाले दिनों में और कितना गिर सकता है शेयर बाजार, जानिए विशेषज्ञों का क्या है कहना

Share Market Strategy: शेयर बाजार आगे और गिरेगा क्या या फिर यहीं से वापस ऊपर की तरफ रुख कर लेगा? विशेषज्ञों को तो लगा है कि बाजार यहां से 15 फीसदी तक भी गिर सकता है. ऐसे बनाएं अपनी रणनीति.

Share Market Next Week: शेयर बाजार (Share Market) आगे और गिरेगा क्या या फिर यहीं से वापस ऊपर की तरफ रुख कर लेगा? यह सवाल हर निवेशक के मन में है. यदि हम बड़े फंड मैनेजर्स (Fund Managers) की मानें तो शेयर बाजार अपने मौजूदा स्तर से 15 फीसदी तक और नीचे जा सकता है. बाजार से मतलब साफ है बेंचमार्क निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स.

10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एसेट्स मैनेज करने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक घरेलू स्टॉक इंडेक्स (Index) पहले ही 11 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं. यदि इस 15 फीसदी गिरावट को और जोड़ लें तो कुल गिरावट 25 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी. यानि निफ्टी 14,000 के स्तर तक आ सकता है.

उतार-चढ़ाव के दौर में रणनीति

बाजार में ये गिरावट अगले एक महीने में ही आएगी इस पर ज्यादातर मैनेजर्स को लगता है कि ये इसी महीने हो जाएगा. हालांकि ज्यादा गिरावट के माहौल में बाजार की समझ रखने वाले लोगों को ये भी लगता है कि उस मुकाबले तेजी से बाजार में रैली भी वापस आएगी.

ऐसे बाजार में क्या रणनीति बनाई जाए इस पर फंड मैनेजर्स का कहना है कि निचले स्तर से खरीदारी की ही सलाह रहेग। हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि जब बाजार में रैली आए तो शेयरों को बेचना भी सही सौदा रहेगा.

यहां लगाएं पैसा

बाजार में अस्थिरता को देखते हुए फिलहाल बैंक और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों में पैसा लगाना सुरक्षित होगा. इन दोनों सेक्टर्स के बाद आईटी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में पैसा लगाना सुरक्षित रहेगा. शेयर बाजार में कारोबार करने वालों का ये भी कहना है कि अगर आप जल्दी से ज्यादा पैसा बनाने की तरफ भागेंगे तो वहां रिटर्न तो मोटा मिल सकता है लेकिन साथ में रिस्क भी उतना ही ज्यादा रहेगा.

ये भी पढ़ें– शेयर बाजार में गुरुवार को निवेशकों के डूबे करीब 7 लाख करोड़ रुपये, निकट अवधि में क्या रहेगी मार्केट की चाल, जानें- यहां

ऐसे में कुछ फंड मैनेजर्स ऐसे शेयरों में भी निवेश की सलाह देते हैं जो या तो पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं या फिर कुछ जरूरी कमोडिट कंपनियां जो बहुत ज्यादा गिर चुकी हैं. यहां निवेश से रिस्क तो है लेकिन कमाई की संभावना भी ज्यादा है.

Related Articles

Back to top button