ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
मध्यप्रदेश

महिला वकील के साथ मारपीट: थाने में हुआ हाईवोल्टेज हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला ?

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के देहात के डबरा में एक महिला वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का आरोप महिला एडवोकेट के दामाद और उसके तीन साथियों पर लगा है. घटना के विरोध में देर रात थाने में वकील का जमावाड़ा लग गया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन थाने पर हाईवोल्टेज हंगामा जारी रहा. थाने पर हंगामा इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही थी. वही महिला एडवोकेट FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ी हुई थी.

पूरा मामला डबरा के सूर्य नगर बल्ला का डेरा क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एडवोकेट ज्योति शर्मा के साथ उस समय मारपीट कर दी गई. जब वह घर पर बैठी हुई थी. महिला एडवोकेट का आरोप है कि उसके दामाद ने अपने तीन साथियों के साथ ना सिर्फ उसकी लाठियों डंडो से मारपीट की, बल्कि उसकी बहू के साथ गंदी नियत से छेड़छाड़ की. दुकान पर नौकरी करने वाले कर्मचारी की भी जमकर मारपीट करते हुए उसे जातिसूचक गालियां दी.

घटना की जानकारी लगते ही डबरा के अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल परसोलवाल के साथ पीड़ित महिला थाने पहुंची. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा भी तत्काल थाने पहुंच गए. देर रात थाना परिसर में जमकर हंगामा हुआ. महिला एडवोकेट लूट, छेड़खानी, मारपीट, नोकर को जातिसूचक गाली देने सहित सभी जरूरी धाराओं में FIR की मांग कर रही थी.

पुलिस का कहना था कि मामला घरेलू है. ऐसे में मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए. यही कारण रहा कि महिला एडवोकेट के साथ अन्य एडवोकेट और परिवार के लोग थाने के बाहर ही बैठ गए. महिला एडवोकेट ज्योति शर्मा ने SDOP और टीआई को चेतावनी दी कि यदि FIR नहीं होगी, तो वह थाने से नहीं जाएंगे.

बहरहाल देर रात तक चले हाई वोल्टेज हंगामे के बाद पुलिस ने महिला एडवोकेट की शिकायत पर सतीश शर्मा लखनलाल शर्मा और धीरज शर्मा के खिलाफ फरियादी के घर में घुसकर अश्लील गालियां देने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के चलते आईपीसी की धारा 456 323 294 506 और 34 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button