ब्रेकिंग
Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
धार्मिक

मंगलवार को दूर होंगे सारे संकट या हाथ लगेगी निराशा? पढ़ें, अपना राशिफल

मंगलवार का दिन महावीर हनुमान और मंगल ग्रह का है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में कभी भी अमंगल प्रवेश नहीं करता। इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। हनुमानजी को गुड़, चने और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से शनि और मंगल ग्रह की शुभता मिलती है। मंगलवार के दिन यदि आप बजरंगबाण का पाठ करते हैं तो आपके जीवन से सभी शत्रुओं को नाश होता है. यह पाठ 21 दिन तक एक निश्चित स्थान पर बैठकर किया जाता है.

मेष

आज भाग्य आपका साथ देगा. इनकम में वृद्धि हो सकती है. सामाजिक रूप से यश और कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. विवाह के योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पूंजी निवेश से पहले आपको सोच- समझकर कदम उठाने की जरूरत है. परिजनों किसी बात पर विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय बहुत ध्यान रखें. दुर्घटना का भय है.

वृषभ

आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी. शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. व्यवसाय में आपको यश मिलेगा. आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. दोपहर के बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मिथुन

विरोधियों और अधिकारियों के साथ आज किसी भी तरह से वाद-विवाद में ना पड़ें. आनंद- प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में अधिक खर्च हो सकता है. व्यापार के क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी आज स्वस्थ रह पाएंगे. फिर भी दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आ सकता है. आप के काम से अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे. धन प्राप्ति के लिए अच्छा योग है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

कर्क

आज नेगेटिव विचार आपको घेरे रखेंगे. वाणी पर संयम रखें. परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी. दोपहर के बाद विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. संतान के विषय में चिंता रहेगी. अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे. फिर भी विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है.

सिंह

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे. मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने- फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे. सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी. भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे. क्रोध की भावना अधिक रहेगी. भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे.

कन्या

आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी. काम की सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे. यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. आपके प्रत्येक काम में आज दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा. पर्यटन में आपकी रुचि रहेगी.

तुला

अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन काम और अन्य रचनात्मक काम करने में आगे बढ़ेंगे. विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे. संभवतः यात्रा को टाल दें. आकस्मिक खर्च के योग हैं. दोपहर के बाद किसी भी काम में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे. आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी. व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा.

वृश्चिक

आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. स्वभाव से जिद्दीपन छोड़कर आगे बढेंगे, तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा. नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीदने में आपकी रुचि बनेगी. आर्थिक योजना बनाना सरल होगा. दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी. नए काम का प्रारंभ करना आप के हित में नहीं रहेगा.

धनु

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा. परिजनों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे. दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे. स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करते समय आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत है.

मकर

आज आप अधिक वाद-विवाद न करें. धार्मिक काम और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है. परिजनों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है. दोपहर के बाद आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा. शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. भाग्य में वृद्धि के योग हैं. छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं. प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा.

कुंभ

आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा.किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर के बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है.

मीन

आज किसी के साथ भी धन संबंधी कोई व्यवहार ना करें. दिन की शुरुआत में मन को एकाग्र रखने में दिक्कत आएगी. आज खर्च पर संयम रखें. स्वजनों से विवाद हो सकता है, इससे आपका मन उदास रहेगा. दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. कोई बड़ी चिंता दूर हो सकेगी. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी.

Related Articles

Back to top button