ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

सत्येंद्र जैन बोले-देश में तीसरी और दिल्ली में कोरोना की 5वीं लहर आई, रोजाना 10 हजार केस आने की आशंका

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान आया है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश में कोरोना का तीसरी लहर आ गई है जबकि दिल्ली में यह पांचवीं लहर है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में रोजाना 10 हजार के करीब नए मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।

जैन ने कहा कि कोविड-19 संबंधी जांच बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार जांच की गई। सत्येंद्र जैन ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में 40% बेड्स रिर्व करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं केजरीवाल की तबीयत पर जैन ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ठीक हैं और फिलहाल होम आइसोलेशन में ही हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा था।

Related Articles

Back to top button