ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

साक्षी मिश्रा का छलका दर्द, बोलीं- शादी के बाद से ही बिता रहे भगोड़े जैसी जिंदगी

लखनऊ. वायरल वीडियो (Viral Video) से चर्चा में आईं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बीजेपी (BJP) विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. साक्षी का कहना है कि उन्‍हें अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है. साक्षी ने कहा कि वह भगोड़े की तरह जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं. बीजेपी विधायक की बेटी का कहना है कि उनके वीडियो को हर जगह के लोगों ने देखा था. अब उन्‍हें वॉट्सऐप (WhatsApp) और फेसबुक (Facebook) पर रोज धमकियां मिल रही हैं.

उम्र में 6 साल बड़े दलित युवक अजितेश से शादी करने वाली साक्षी ने बताया, ‘मेरे और मेरे पति के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा है. हाल ही में किसी ने यूट्यूब पर डाल दिया था कि मेरा और अजितेश का तलाक हो गया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का मैसेज और कॉल आया कि हम तुम्हें मार डालेंगे. वे शादी करने के मेरे फैसले को लेकर गालियां दे रहे थे.’

मास्टर डिग्री करना चाहती थीं साक्षी मिश्रा
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, साक्षी मिश्रा ने बताया कि वह किराए के मकान के अलावा खुद को किसी अन्य जगह सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. साक्षी ने भोपाल के एक कॉलेज में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री करने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाईं.

अभी भी नहीं जी पा रहे सामान्य जीवन
अजीतेश ने बताया कि शादी के कारण उनकी पत्नी (साक्षी मिश्रा) की पढ़ाई प्रभावित हुई है. उन्‍होंने बताया कि उनके लिए काम करने वाले लोग ही उनका बिजनेस संभाल रहे हैं. साक्षी ने बताया कि हम अभी भी सामान्य जीवन नहीं जी पा रहे हैं. शादी के बाद भी हमें भगोड़ों की तरह जीना पड़ रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button