ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
विदेश

ब्रेक्जिट मामले पर UK की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दिया इस्तीफा, हुई भावुक

लंदनः ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने लेकर जद्दोजहद में फंसी प्रधानमंत्री थरेसा मे ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। The guardian की खबर के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद थरेसा मे भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए थरेसा मे ने कहा कि हमारी पार्टी पर काफी दवाब था। अपने संबोधन के बीच में वे काफी बार भावुक हुई और बामुश्किल उन्होंने अपनी बात खत्म की। उल्लेखनीय है कि ब्रेक्जिट मामला थेरेसा मे के लिए बड़ा संकट साबित हुआ। इससे पहले गुरुवार को थरेसा मे अपने आक्रामक रुख पर कायम रहीं हालांकि, उनकी सरकार ने अपनी कंजरवेटिव पार्टी के भीतर ही कड़े विरोध के बीच ब्रेक्जिट समझौते पर संसद में प्रस्तावित मतदान को आगे के लिए टाल दिया था।

ब्रिटेन सरकार के व्हिप मार्क स्पेंसर ने संसद के निचले सदन हाउस आफ कामन्स में कहा कि वह अवकाश के बाद जून में संसद का सत्र फिर शुरु होने के बाद वह यूरोपीय संघ से निकलने के विधेयक के प्रकाशन और चर्चा के बारे में सांसदों को सूचित करेंगे। पहले उम्मीद दी थी कि ब्रेक्जिट विधेयक को शुक्रवार को पेश किया जाएगा।

स्पेंसर ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम दूसरी बार इस पर शुक्रवार 7 जून को दूसरी बार विचार करेंगे। फिलहाल इस पर सामान्य तरीके से सहमति नहीं बना सके हैं। बेशक, अवकाश से लौटने के बाद हम सदन को इस बारे में नयी जानकारी देंगे। इसके कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री के कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट से एक वक्तव्य जारी किया गया कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ‘‘ब्रेक्जिट को पूरा करने को” प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button