ब्रेकिंग
Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क... Pimpri Chinchwad News: निगड़ी के शिव मंदिर में नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, मेट्रो निर्माण का आरोपी ... MPSC Protest Ends: महाराष्ट्र में MPSC अभ्यर्थियों का 10 दिन बाद खत्म हुआ आंदोलन, न्यायिक जांच समिति... Yogi Adityanath News: सीएम योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- देश में अराजकता का पर्याय बन चुकी है ... UP News: प्रयागराज STF के दरोगा पर हिसार में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, रिश्वत में मांगे मवेशी और पाल... Rajasthan University News: जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की करतूत उजागर, छात्राओं की शि... Rajasthan Crime Update: भरतपुर में क्रेशर प्लांट विवाद ने लिया खूनी रूप, बीजेपी के पूर्व नेता पर लाठ... Bihar Navratri Tragedy: नदियां-तालाब में जल लेने गए 16 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत, 10 जिलों में छाय... Durg Crime Update: भिलाई के छत्तीसगढ़ मार्केट में युवकों पर जानलेवा हमला, छोटे भाई को रस्सी से बांधक...
देश

मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ’ कहने वाले निरहुआ को अखिलेश ने ‘सटा दिया’

आजमगढ़: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रचंड़ जीत हासिल की है। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी व बीजेपी कैंडिडेट दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को 2,59,874 मतों से करारी शिकस्त दी है। हार के बाद निरहुआ का एक इंटरव्यू में दिया गया बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमें हराने वाला आज तक पैदा नहीं हुआ है।

दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में एंकर ने उनसे सवाल पूछा था, मुंबई में रहने वाले निरहुआ चुनाव हार गए तो क्या वो आजमगढ़ दोबारा जाएंगे या फिर वापस फिल्मी दुनिया में चले जाएंगे? निरहुआ ने कहा था, ‘सबसे पहले तो आपसे मैं ये बताता हूं कि मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ क्योंकि मैं स्वतंत्र आदमी हूं। मेरी विचारधारा स्वतंत्र है। किसी का गुलाम नहीं हूं।’

इसके बाद निरहुआ ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता गुनगुनाई और कहा था, ‘मैं ईश्वर के लिखे लेख को भी हटा सकता हूं, मिटा सकता हूं। अगर मैं अपनी सोच रखता हूं, विचार रखता हूं। मैं यहां किसी के पीछे घूमने वाला इंसान नहीं हूं। ये भूल जाइए कि मुझे यहां कोई हरा पाएगा।’ निरहुआ के जवाब पर एंकर ने काफी हैरानी जताई थी और कहा था कि इससे लगता है कि आपमें बहुत अहंकार है। बता दें कि अखिलेश यादव को कुल 6,21,578 जबकि निरहुआ को कुल 3,61,704 मत मिले हैं।
PunjabKesari
निरहुआ की हार पर बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की हार पर बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, भगवान के लेख को भी मिटाने वाला निरहुआ के का हाल बा हो…’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button