ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
व्यापार

IRCTC ने फ‍िर बदला ट‍िकट बुक‍िंग का न‍ियम, बचेगा यात्र‍ियों का समय

Indian Railways : भारतीय रेलवे की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के कारण आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग कराने वालों को डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी क‍िया गया था. लेकिन अब इसमें बदलाव क‍िया गया है.

Indian Railways Ticket Booking: अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. कोव‍िड-19 के मामले कम होने के बाद भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ऑनलाइन ट‍िकट बुक करने के न‍ियमों में मामूली बदलाव क‍िया है. इसके बाद अब कम समय में ट‍िकट बुक हो सकेगा. अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट‍िकट बुक करने पर डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं देना होगा.

रेल मंत्रालय ने लागू क‍िया आदेश

भारतीय रेलवे की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के कारण आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग कराने वालों को डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी क‍िया गया था. लेक‍िन कोव‍िड-19 के मामलों में कमी आने पर IRCTC यात्रियों से गंतव्‍य का एड्रेस नहीं पूछेगा. रेल मंत्रालय की तरफ से इस आदेश को लागू कर द‍िया गया है.

एक-एक करके वापस लिए जा रहे न‍ियम

कोरोना महामारी के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस कोविड पॉजिटिव पैसेंजर की ट्रेसिंग में मदद करता था. कोरोना काल में संक्रमण पर काबू पाने के लिए रेलवे ने कई तरह के नियम लागू किए थे. कोरोना के मामलों में कमी आने और हालात सामान्य होने पर एक-एक करके नियम वापस लिए जा रहे हैं.

सॉफ्टवेयर में बदलाव करना जरूरी

रेल मंत्रालय के इस नियम को वापस लेने पर टिकट बुकिंग के दौरान समय भी कम लगेगा. रेल मंत्रालय के डेस्टिनेशन नहीं लेने के आदेश सभी रेलवे जोन को दे दिए गए हैं. CRIS और  IRCTC को भी आदेश के अनुसार सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा.

इससे पहले रेलवे ने एसी कोच में एक बार फिर से तकिया-कंबल देने की सुव‍िधा शुरू कर दी है. अब विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए तकिया और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जबकि महामारी के दौरान इसे भी बंद कर दिया गया था.

Related Articles

Back to top button