ब्रेकिंग
Ramgarh Cyber Crime: साइबर ठगी और फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश; 44 लाख की अवैध निकासी के मामले में एक... Dera Bassi Doctor Attack: सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर जानलेवा हमला; आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भ... Chandigarh Food Subsidy News: चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना; 1 जून से लगेंगे स्पे... Amritsar Weather News: अजनाला में मौसम ने ली करवट; तेज बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली बड़ी राहत Patiala Murder Case: पटियाला में अभिषेक मलिक की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मुख्य आरोपी गुरस... Phagwara Murder Case: RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या; LPU गेट के पास मिला शव, पुलि... Rare Sight in Gurdaspur: गुरदासपुर में नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा; वीडियो हुआ वायरल, लोग रह ग... Weather Update Rahon: राहों में मौसम ने ली करवट; भारी बारिश और ओलावृष्टि से शिमला बना शहर, गर्मी से ... LPG Crisis in Amritsar: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार; 45 दिन से हो रही है बुकिंग, उपभोक्ता ... Amritsar Congress Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; अजनाला में के...
लाइफ स्टाइल

नाश्ता ना करने से शरीर को होते हैं कई नुकसान

दिनभर के आहार में सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा जरूरी होता है लेकिन कुछ लोग इसे स्किप कर देते हैं। कभी जाने-अनजाने में तो कभी डाइटिंग की वजह से, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।वजन बढ़ना : कई लोगों को ऐसा मानना है कि लंबे समय तक भूखा रहकर या सुबह का नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है, तो ऐसा गलत है। बल्कि नाश्ता छोड़ने से वजन बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप लंबे समय तक भूखा रहते हैं तो आप एक बार में जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं और ओवरईटिंग की वजह से हम ज्यादा कैलोरीज ले लेते हैं जो वजन बढ़ने का कारण बनती है।डायबिटीज : ब्रेकफास्ट ना करने से डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 20 फीसदी ज्यादा होता है।इम्यूनिटी : नाश्ते में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत और बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।माइग्रेन :ब्रेकफास्ट ना करने से शुगर लेवल कम हो सकता है जिसकी वजह से बीपी बढ़ जाता है। हाई बीपी के साथ मामूली सिरदर्द हो सकता है जो कई बार गंभीर माइग्रेन में बदल सकता है।मेटाबॉलिज्म पर असर :ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है। लंबे समय तक ना खाने से शरीर की की कैलोरी बर्न करने की क्षमता प्रभावित होती है और मोटापा बढ़ने से शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है।

Related Articles

Back to top button