ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग

मुरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू के छोटे भाई पर जनसंपर्क के दौरान फायरिंग की गई है। फायरिंग की घटना सिहौंनिया थाना क्षेत्र के रुअर गांव में होना बताया जा रहा है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना की कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने पुष्टि की है।

कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने बताया कि उनके छोटे भाई नरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू व गांव के पूर्वसरपंच गुड्डू तोमर व उनके साथी जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान रुअर गांव में हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पुत्र बसंत तोमर ने अपने साथियों ने जान लेवा हमला कर दिया। आरोपित ने टिंकू व पूर्व सरपंच पर फायरिंग की है। घटना को लेकर प्रशासन व पुलिस से शिकायत की गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के लोग बौखला रहे हैं, इसलिए हिस्ट्रीशीटरों से हमारे परिवार के लोगों व समर्थकों पर फायरिंग कर रहे हैं।

इस मामले में मुरैना एसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। 2015 के पंचायत चुनाव से लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आज झगड़ा हुआ और एक पक्ष ने हवाई फायर कर दिए।

Related Articles

Back to top button