ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
व्यापार

बच्‍चों के PPF अकाउंट पर मिलते हैं कई फायदे, समझिए यह खाता खोलेना की प्रक्रिया

Investment Idea for Children: बच्चों का पीपीएफ अकाउंट माता या पिता किसी के नाम पर भी खोला जा सकता है. यह खाता 18 साल पहले किसी भी आयु में खोला जा सकता है. इसकी शुरुआत 500 रुपये से हो सकती है.

Investment Idea for Minor:  अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए परिजनों को जल्द बचत शुरू कर देनी चाहिए. कई माता-पिता ऐसा करते भी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी स्कीम जिसके जरिए आप बच्चों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित तो कर ही सकते हैं कई अन्य लाभ भी आसानी से उठा सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड की. इसका लाभ केवल वयस्क ही नहीं बच्चे भी उठा सकते हैं. आप अपने बच्चे का 18 वर्ष से पहले किसी भी उम्र में पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं. इस अकाउंट पर भी आपको वही सुविधाएं मिलेंगी जो आपको अपने खाते पर मिलती हैं.

किसके नाम पर खुलेगा खाता?

बच्चों का पीपीएफ खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है. खाता बच्चे का नाम पर खुलवाया जा सकता है. लेकिन अगर आप अपने नाम पर खाता खुलवाना चाहते हैं तो माता-पिता का नाम एक ही खाते में नहीं हो सकता है.

मतलब साफ है कि एक बच्चे का पीपीएफ अकाउंट माता या पिता में से कोई एक ही मैनेज करेगा. वहीं, अगर आपके 2 बच्चे हैं तो एक बच्चे का खाता माता और दूसरे का पिता के नाम पर खुलेगा. दोनों बच्चों के खाता संरक्षक में केवल पिता या केवल माता का नाम नहीं हो सकता है.

ऐसे खोलें अकाउंट

आप 500 रुपये के मासिक योगदान से इसे खुलवा सकते हैं. इसके बाद आप 50 रुपये के गुणांक में कोई भी अमाउंट डाल सकते हैं. 18 वर्ष की उम्र के बाद बच्चा खुद भी इसे मैनेज कर सकता है. अकाउंट खोलने के लिए आपको बच्चे की फोटो, बच्चे का आयु प्रमाण पत्र (आधार या जन्म प्रमाण पत्र) गार्जियन के केवाईसी दस्तावेज और शुरुआती योगदान के लिए एक चेक की जरूरत होगी.

ये मिलेगा लाभ

सबसे पहला लाभ यह होगा आपके बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित होगा. दूसरा, आप इस खाते पर भी टैक्स में छूट का दावा कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपके नाम पर भी PPF खाता है तो दोनों खातों को मिलाकर केवल 1.5 लाख रुपये सालाना योगदान पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है.

इसके अलावा आप इस खाते पर खाता खुलने के 1 साल बाद व 5 साल की मैच्योरिटी से पहले लोन ले सकते हैं. ये याद रखें कि कर्ज की राशि उस राशि के 25 फीसदी से अधिक ने हो जो उस खाते में दूसरा साल शुरू होते ही मौजूद है.

Related Articles

Back to top button