ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
व्यापार

Sensex 300 अंक फिसला, निफ्टी 16000 के करीब क्लोज, बैंकिग शेयर्स में रही खरीदारी

Stock Market Closing: शेयर मार्केट में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी गिरावट देखने को मिली है. आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं.

Stock Market Closing: शेयर मार्केट में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी गिरावट देखने को मिली है. आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी फिसलकर 53,749.26 के लेवल पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 16,025.80 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

सेंसेक्स के 12 शेयर्स हरे निशान में क्लोजसेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स में 12 स्टॉक्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा 18 शेयर्स में गिरावट हावी रही है. आज का टॉप गेनर स्टॉक NTPC रहा है. एनटीपीसी के शेयर्स में 3.81 फीसदी की तेजी रही है. इसके अलावा भारती एयरटेल, HDFC, Kotak Bank, ICICI Bank, ITC, HDFC Bank, Axis Bank, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स में अच्छी तेजी रही है.

गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयर्सइसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो आज एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा टूटा है. इसके अलावा टीसीएस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एलटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई, एमएंडएम, टाइटन, पॉवर ग्रिड, अल्ट्रा केमिकल, डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, मारुति और रिलायंस के शेयर्स भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

बैंकिंग सेक्टर्स में रही तेजीसेक्टोरियल इंडेक्स में आज कुछ सेक्टर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं. वहीं, ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली रही है. आज के कारोबार के बाद निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक में तेजी देखने को मिली है.

किन सेक्टर्स में रही गिरावटइसके अलावा ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर्स में गिरावट हावी रही है.

Related Articles

Back to top button