ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
व्यापार

कैबिनेट ने दी Hindustan Zinc में हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी, शेयर में आया 7% से ज्यादा का उछाल

Hindustan Zinc: हिंदुस्तान जिंक ( Hindustan Zinc) में केंद्र सरकार 29.54 फीसदी की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी. सरकार की हिस्सेदारी का वैल्युएशन 40,000 करोड़ रुपये के करीब आंका जा रहा है.

Hindustan Zinc Stake Sale: भारत सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि सरकार  Hindustan Zinc में अपनी 29.54 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी.

सरकार बेचेगी हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारीमाना जा रहा है कि  हिंदुस्तान जिंक ( Hindustan Zinc) में केंद्र सरकार 29.54 फीसदी की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी. सरकार की हिस्सेदारी का वैल्युएशन 40,000 करोड़ रुपये के करीब आंका जा रहा है. पहले हिंदुस्तान जिंक ( Hindustan Zinc) सरकारी कंपनी हुआ करती थी. लेकिन 2002 में सरकार ने 26 फीसदी हिस्सेदारी अनिल अग्रवाल के वेंदाता ग्रुप को बेच दिया था.  बाद में अनिल अग्रवाल की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 64.92 फीसदी हो गई. अब सरकार अपनी बची 29.54 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचना चाह रही है जिससे विनिवेश के टारगेट को पूरा किया जा सके. माना जा रहा है आने वाले दिनों में सरकार आईटीसी में भी अपनी 7.91 फीसदी हिस्सेदारी को बेच सकती है.

हिंदुस्तान जिंक के शेयर में उछालकैबिनेट के इस फैसले के बाद  हिंदुस्तान जिंक ( Hindustan Zinc) का शेयर 7 फीसदी के उछाल के साथ 318 रुपये तक जा पहुंचा. फिलहाल शेयर 4.89 फीसदी की तेजी के साथ 310 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.  हिंदुस्तान जिंक ( Hindustan Zinc) देश की सबसे बड़ी जिंक, लीड और सिल्वर उत्पादन करने वाली कंपनी है.

Related Articles

Back to top button