ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
लाइफ स्टाइल

कृषि विकास अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा आज, 25 मई को जारी एचपीएससी एडीओ नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 11 पद अनारक्षित हैं, जबकि शेष 9 पद राज्य के विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इनमें एससी, बीसी-ए, बीसी-बी और ईडब्ल्यूएस शामिल हैं।

हरियाणा एडीओ भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवार 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, एससी-ए, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए किए ऐसे सभी उम्मीदवारों की फीस वापस नहीं की जाएगी जो कि परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button