ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp पर डाउनलोड होगा DL और PAN

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खास सुविधा शुरू की है। अब आप सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अपना डीएल, पैनकार्ड और RC जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने डिजिलॉकर  सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया है। आसान भाषा में समझें तो आप बस एक नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर डिजिलॉकर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स को कर सकेंगे डाउनलोड

पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
सीबीएसई दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट
वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र
बीमा पॉलिसी – दुपहिया
दसवीं कक्षा की मार्कशीट
बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
बीमा पॉलिसी दस्तावेज
WhatsApp पर ऐसे डाउनलोड करें अपने डॉक्यूमेंट

 इसके लिए आपको बस +91 9013151515 नंबर पर Namaste या Hi या Digilocker लिखकर भेजना होगा।
इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि DigiLocker अकाउंट एक्सेस करना है या Cowin सर्विस
DigiLocker चुनने पर आपसे पूछा जाएगा कि अकाउंट है या नहीं.
अगर DigiLocker पर अकाउंट पहले से है तो अपना आधार नंबर दर्ज करें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
अब आपने जो भी डॉक्यूमेंट पहले से अपलोड किए गए हैं, उन्हें आप यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि MyGov हेल्पडेस्क (जिसे पहले MyGov कोरोना हेल्पडेस्क के नाम से जाना जाता था) को मार्च 2020 में शुरू किया गया था। कोरोना काल में इस हेल्पडेस्क ने लोगों को कोविड से संबंधित जानकारी देने से लेकर, वैकसीन बुकिंग, और सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा समेत काफी मदद की है। अब तक 80 मिलियन से ज्यादा लोग हेल्पडेस्क को एक्सेस कर चुके हैं और 33 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button