ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
व्यापार

शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 54,000 के करीब, Nifty 16100 के पार

Stock Market Opening Today 26th May: आज मई की एक्सपायरी का दिन है और शेयर बाजार ऊपरी लेवल पर आ चुका है.

Stock Market Opening Today: आज शेयर बाजार की चाल देखें तो इसमें निचले दायरे में कारोबार हो रहा था लेकिन प्री-मार्केट सैटल होते होते स्टॉक मार्केट ऊपर आ चुका है. आज मई की एक्सपायरी का दिन है और शेयर बाजार ऊपरी लेवल पर आ चुका है.

कैसे खुला बाजारआज बाजार की ओपनिंग में निफ्टी 79.20 अंकों की तेजी के साथ 0.49 फीसदी चढ़कर खुलने में कामयाब हुआ है और 16105 पर खुला है. वहीं बीएसई के सेंसेक्स में 201.58 अंकों की उछाल के साथ 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 53950.94 पर ट्रेड ओपन हुआ है.

निफ्टी का हालआज के कारोबार में एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 15 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं बैंक निफ्टी में 300 अंक यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 34640 के लेवल पर कारोबार हो रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स नेस्ले 1.33 फीसदी और विप्रो 1.20 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक में भी 1.20 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. टेक महिंद्रा में 1.15 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और 1.12 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर्सबीपीसीएल 2.21 फीसदी और ओएनजीसी 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. यूपीएल में 1.57 फीसदी की कमजोरी है और श्री सीमेंट 1.15 फीसदी टूटा है. एशियन पेंट्स में 1.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है.

सेक्टोरियल इंडेक्सआज के सेक्टोरियल इंडेक्स में देखा जाए तो ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियलटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा तेजी फाइनेंशियल सेक्टर, बैंक और आईटी इंडेक्स में देखी जा रही है.

प्री-ओपनिंग में बाजारप्री-ओपनिंग में शेयर बाजार का हाल देखें तो एनएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 79.20 अंकों की तेजी के साथ 0.49 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 16105 का लेवल देखा जा रहा है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 201.58 अंकों की उछाल के साथ 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 53950.94 पर ट्रेड कर रहा है.

एशियाई बाजारों का हालआज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में नजर आ रहे हैं. कोस्पी में भी तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा हैंगसेंग, स्ट्रेट टाइम्स और ताइवान के बाजार गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button