ब्रेकिंग
Shahabad Firing Case: माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया पर फायरिंग; सोशल मीडिया पर 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ... Panipat Crime News: बहरामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप- 'ससुराल वालों ने जबर... Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत; बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, 5 द... Panipat Corruption News: पशु लोन पास कराने के बदले घूस लेना पड़ा भारी; एंटी करप्शन ब्यूरो ने VLDA को ... Ambala Bomb Threat: खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से दहला अंबाला; नगर निगम, कोर्ट और रेलवे स्टेशन को... Haryana Smart Meter News: हरियाणा में 31 अगस्त से शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम; केंद्रीय मंत्... Amritsar Student Suicide: 20 हजार फीस के लिए प्रताड़ना! स्कूल मैनेजमेंट से तंग आकर 17 वर्षीय छात्रा न... Ghaziabad Crime News: सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप'; अवैध चल रहे 3 मदरसे सी... Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा...
टेक्नोलॉजी

हेल्थ और फिटनेस का ख्याल रखेगी boAt की नई स्मार्टवॉच

boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Wave Neo को लॉन्च किया है। कंपनी की यह वॉच ब्लू, ब्लैक और बर्गंडी कलर वेरिएंट में लॉन्च की गई है। बोट वेव नियो हार्ट रेट और SpO2 सेंसर जैसे फीचर से लैस है। यह वॉच 1799 रुपये के प्राइस टैग के साथ आती है। इसकी सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आप इस वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कंपनी अपनी इस नई स्मार्टवॉच में कौन-कौन से फीचर ऑफर कर रही है।
नई स्मार्टवॉच में कंपनी 454×454 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.69 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वॉच में आपको कई सारे हेल्थ और फिटनेस फीचर मिलेंगे। इसमें कंपनी हार्ट रेट सेंसर के साथ ब्लड ऑक्सीजन लेवल पता करने के लिए SpO2 मॉनिटर भी दे रही है। साथ ही इसमें आपको स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस ट्रैकर भी मिलेगा।
यह वॉच कई सारे स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करती है। वॉच में मिलने वाले स्पोर्ट्स मोड में वॉकिंग, रनिंग, क्लाइंबिंग, योग, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, बैडमिंटन और स्विमिंग भी शामिल है। वॉच की खास बात है कि यह डेली ऐक्टिविटी जैसे स्टेप काउंट, डिस्टेंस ट्रैवेल्ड, कैलोरी बर्न जैसी जानकारियां भी देती है।

Related Articles

Back to top button