ब्रेकिंग
फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में...
मध्यप्रदेश

रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा चार जून से

भोपाल। राज्य ओपन बोर्ड द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत चार जून से परीक्षा शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं व बारहवीं कक्षा में फेल विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए  राज्य ओपन बोर्ड पहले ही परीक्षा की समय सारिणी जारी कर चुका है। रुक जाना नहीं योजना के तहत दसवीं के असफल विद्यार्थियों की परीक्षा चार जून से शुरू होकर 17 जून को समाप्त होगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 7 जून से प्रारंभ होगी, जो 27 जून तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को 15 मई तक एमपी आनलाइन के माध्यम से आवेदन करना था। माशिमं के बीते 29 अप्रैल को जारी दसवीं-बारहवीं के परिणाम में 4.75 लाख विद्यार्थी फेल हो गए थे। वहीं माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन में भी रुक जाना नहीं परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों के काफी फोन आ रहे हैं। हर रोज करीब 100 फोन रुक जाना नहीं परीक्षा को लेकर आ रहे हैं। काउंसलर उन्‍हें सलाह दे रही हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए अभी भी करीब दस दिन का समय है। ऐसे में विषयवार और व्‍यवस्‍थित ढंग से तैयारी करें तो सफलता अवश्‍य मिलेगी।काउंसलर कविता चौबे 10वीं व 12वीं की परीक्षा में किसी कारणवश असफल रहे विद्यार्थियों को सलाह दी है कि जो गलती आपने बोर्ड परीक्षा में कर दी, उस गलती को चिन्हित कर व्‍यवस्‍थ्‍िात ढंग से तैयारी करें। अगर गलतियों को दोहराएंगे, तो फिर कम अंक मिलेंगे। इसलिए लिख-लिखकर परीक्षा की तैयारी करें। इससे आपको याद भी होगा और परीक्षा के लिए समय प्रबंधन भी हो सकेगा। परीक्षा का तनाव न लें। रोज कम से कम चार-पांच घंटे पढ़ाई करें।राज्य ओपन बोर्ड की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत होने वाली परीक्षा में माशिमं की दसवीं-बारहवीं के फेल विद्यार्थी शामिल हो सकते है। इसके तहत इन विद्यार्थियों को माशिमं की परीक्षा में सिर्फ फेल विषयों की परीक्षा देनी होती है।

Related Articles

Back to top button