ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
देश

झारखंड राष्ट्रीय खेल घोटाले में सीबीआई की रेड, देशभर में 16 जगहों पर हो रही छापेमारी

सीबीआई तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की के घर पर तलाशी अभियान चला रही है. जांच एजेंसी ने मामले की जांच के लिए अपने अधिकारियों की एक टीम बनाई है.

Jharkhand News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को झारखंड में 2011 में हुए 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में देशभर में 16 स्थानों पर छापेमारी शुरू की. सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि एजेंसी झारखंड, दिल्ली, पटना, रांची और धनबाद में छापेमारी कर रही है.

पाई गईं थी अनियमितताएंसूत्र ने कहा, “हम आर के आनंद के घर की तलाशी ले रहे हैं जो राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष थे.” 2011 में आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में कई अनियमितताएं दर्ज की गई थीं और शिकायतें भी की गई थीं. इस मामले में झारखंड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

देशभर में हो रही छापेमारीबाद में, झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया, जिसने झारखंड पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया और 2022 में एक नया मामला दर्ज किया. जांच एजेंसी ने मामले की जांच के लिए अपने अधिकारियों की एक टीम बनाई. टीम अब देशभर में छापेमारी कर रही है. सूत्र ने कहा, “हम तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की के घर पर भी तलाशी अभियान चला रहे हैं.” मामले में आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button