ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
विदेश

मारियुपोल में अपार्टमेंट की इमारत के भूतल में मलबे में मिले 200 शव 

कीव । मारियुपोल में अपार्टमेंट की इमारत के भूतल में मलबे से करीब 200 शव मिले हैं। मेयर के सलाहकार ने कहा कि शव सड़ रहे थे और बदबू फैल रही थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि शवों को कब ढूंढा गया था, लेकिन पीड़ितों की संख्या इस युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक बताती है। इस बीच, पूर्वी औद्योगिक गढ़ डोनबास से व्यापक युद्ध की सूचना मिली है। रूस के सैनिकों ने औद्योगिक शहर पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही रूस ने सिविएरोडोनेट्स्क और अन्य शहरों को घेरने और कब्जा करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, डोनबास के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 12 लोग मारे गए। डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि यह क्षेत्र आठ वर्षों में अपने ‘‘सबसे कठिन समय’’ का सामना कर रहा है। गवर्नर ने लिखा, रूसी एक ही समय में सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार हैं। आक्रमणकारी हमारे शहरों को खत्म कर रहे हैं, चारों ओर सब कुछ नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुहान्स्क भी मारियुपोल बन रहा है। मारियुपोल पर हमले के दौरान, रूस ने एक प्रसूति अस्पताल और एक थिएटर पर हवाई हमला किया जहां नागरिकों ने शरण ली थी। जांच में पाया कि थिएटर हमले में करीब 600 लोग मारे गए, जो यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा अनुमानित आंकड़े से दोगुनी संख्या है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसियों पर ‘‘संपूर्ण युद्ध’’ छेड़ने और अपने देश पर जितना संभव हो उतना कहर ढाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button