ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
लाइफ स्टाइल

टीचर्स के लिए अफोर्डेबल गिफ्ट आइडिया, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति और एक महान शिक्षक थे. शिक्षक न सिर्फ अक्षरों का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के मूल्य, डिसिप्लेन, कॉन्फिडेंस और एथिक्स भी सिखाते हैं. एक अच्छा टीचर हमेशा स्टूडेंट्स का सही मार्गदर्शन करता है और उन्हें सफल नागरिक और बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है. वह हमारे व्यक्तित्व को निखारता है, हमें सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करते हैं.

देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में टीचर्स डे के दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. स्टूडेंट्स अपने टीचर्स के लिए भाषण देते हैं, नाटक और कविताओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. स्टूडेंट्स अपने पसंदीदा टीचर्स के लिए गिफ्ट लेकर जाते हैं. अगर आपका बच्चा भी इस साल अपने पसंदीदा टीचर के लिए गिफ्ट ले जाना चाह रहा है, तो आप उन्हें ये चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं.

पर्सनलाइज्ड पेन और डायरी

अपनी फेवरेट टीचर के लिए पेन या डायरी ले सकते हैं. इन दोनों का ही उनकी जिंदगी में एक खास स्थान है. आप उनके लिए एक अच्छी क्वालिटी वाला पेन और उनके नाम या किसी मोटिवेशनल कोट के साथ पर्सनलाइज की गई डायरी गिफ्ट कर सकते हैं. यह देखकर उन्हें काफी अच्छा लगेगा, साथ ही इस गिफ्ट को वह हमेशा अपने साथ रख सकते हैं. जब भी वे उस डायरी में कुछ लिखेंगे, उन्हें आपकी याद जरूर आएगी.

हैंडमेड कार्ड या लेटर

अगर आपका बजट कम है या फिर आप ज्यादा इमोशनल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो अपने हाथ से कार्य या लेटर बनाकर टीचर को गिफ्ट कर सकते हैं. उसमें आप उनके लिए अपनी भावनाएं, यादें और आभार व्यक्त करते हुए कुछ लाइन लिख सकते हैं. यह शायद बाकी सभी गिफ्ट से थोड़ा ज्यादा इंपैक्टफुल हो सकता है.

बुक गिफ्ट करें

टीचर को गिफ्ट देने के लिए बुक एक बेहतर ऑप्शन होगा, खासकर आपकी टीचर अगर बुक पढ़ने के शौकीन हैं. तो आप उन्हें कोई मोटिवेशनल बुक या एजुकेशन से जुड़ी कोई किताब दे सकते हैं. फिक्शन नॉवेल गिफ्ट करना भी एक बेहतर ऑप्शन है.

पौधा दे गिफ्ट

आप अपने टीचर को एक छोटा सा पौधा गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वह अपने घर या डेस्क पर रख सकें जैसे कि मनी प्लांट, सुकुलेंट या बोनसाई गिफ्ट में दे सकते हैं. इसमें एक छोटा सा कार्ड अटैच करें, जिस पर आप कोई कोट लिख सकते हैं. यह भी एक बेहतरीन और यूनिक गिफ्ट आइडिया है.

Related Articles

Back to top button