ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जगन मोहन रेड्डी ने मोदी से की मुलाकात, PM ने गले लगाकर YSRCP चीफ का किया स्वागत

नई दिल्लीः वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। पीएम मोदी ने बड़े जोश से जगनमोहन रेड्डी गले लगाकर उनका स्वागत किया। वाईआसआर चीफ ने पीएम को शॉल और तिरुपति बालाजी की तस्वीर भेंट की और मोदी को अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया। जगन 30 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे। जगन इससे पहले 2015 और 2017 में भी पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जगन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि रेड्डी 30 मई को 12.30 बजे विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी म्यूनिसिपल स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शनिवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने रेड्डी को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश में 25 सीटों में से 22 सीटें जीती है और विधानसभा चुनाव में 151 सीटें अपनी झोली में डाली है। राज्य की 175 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम को मात्र 23 सीटें मिली है।

मोदी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रेड्डी को बधाई दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि आंध्र प्रदेश में उल्लेखनीय जीत के लिए बधाई। एक सफल कार्यकाल के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।” 2009 में चॉपर क्रैश में जगन के पिता व राज्य के सबसे लोकप्रिय सीएम रहे वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनके कांग्रेस से मतभेद पैदा हो गए थे जिसके बाद जगन ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button