ब्रेकिंग
Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग...
देश

एनडीए की बैठक में नए-पुराने चेहरों का दिखा संगम

संसद के केंद्रीय कक्ष में शनिवार को भाजपा संसदीय दल व राजग की बैठक संयुक्त रूप से आयोजित की गई। सजे धजे सेंट्रल हाल में जाने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो राजनाथ सिंह व अमित शाह ने उनका स्वागत किया। सेंट्रल हॉल में प्रवेश के बाद मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं लालकृष्ण अडवानी व मुरली मनोहर जोशी के चरण छूकर उनकी आशीर्वाद लिया।

संसद के केंद्रीय कक्ष में राजग दलों की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने अभिवादन स्वीकार किया । साथ में मौजूद थे रामविलास पासवान, राजनाथ सिंह, प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, उद्धव ठाकरे ।
पहली बार सांसद बने फिल्म अभिनेता सनी देओल व सूफी गायक हंसराज हंस (नीचे) का संसद में एंट्री का अंदाज एकदम अलग था। सनी की फोटो लेने के लिए तो सारा मीडिया ललायित था। ‘घायल’ स्टार ने उन्हें निराश नहीं किया। हंस राज हंस ने सूफियाना अंदाज में संसद में प्रवेश द्वार पर घुटने टेककर सजदा किया। मप्र की खजुराहो सीट से सांसद चुने गए भाजपा के विष्णु दत्त शर्मा ने मोदी अंदाज में शीश झुकाया।

भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार सुलतानपुर लोकसभा सीट से जीतकर आई हैं। संसद में प्रवेश करती मेनका मीडिया को पोज देती हुई नजर आई। भोपाल से पहली बार सांसद चुनी गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर व्हील चेयर पर संसद पहुंची। उनकी एंट्री को लेकर भी कौतूहल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button