ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

IND vs SA : मोहाली टी20 में टीम इंडिया के कप्तान ने उपकप्तान से छीना विश्व रिकार्ड

मोहाली : भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लुकाछुपी में अपने ही साथी रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। यहां आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर रोहित को पीछे कर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का तमगा हासिल किया। दोनों में हालांकि सिर्फ सात रनों का अंतर है। कोहली के अब 2441 रन हो गए हैं, जबकि रोहित के 2434 रन हैं।

रोहित ने 97 टी-20 मैचों में 32.45 की औसत से इतने रन बनाए हैं। टी-20 में रोहित के नाम चार शतक और 17 अर्धशतक हैं। कोहली ने 71 मैचों में रोहित को पीछे छोड़ा है। टी-20 में इस दिग्गज बल्लेबाज का औसत 50.85 का है। कोहली के नाम हालांकि टी-20 में अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं है, लेकिन उन्होंने 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम 2283 रन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button