ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

फ्लिंटॉफ ने ऐसा क्या कहा था कि युवी ने ब्राड से लिया बदला, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

नई दिल्ली : एक समय टीम इंडिया की जान रहे युवराज सिंह भले ही आज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा न हों, लेकिन उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वो युवराज ही हैं जिन्हेंं विश्व कप 2011 में मैन आफ द सीरीज का खिताब मिला था। युवराज का नाम आते ही दिमाग में उनके वो छह गेंदों पर छह छक्के याद आ जाते हैं। यह एक ऐसा रिकार्ड है जो युवराज और क्रिकेट फैंस को जिंदगी भर याद रहेगा। युवराज सिंह ने ये कारनामा 12 साल पहले साउथ अफ्रीका में किया था। 19 सितंबर के दिन ही युवी ने एक ओवर में छह छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की थी।

इस रिकॉर्ड के बनने की वजह भी कम दिलचस्प नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में डरबन के किंग्समिड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी मैच युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ कर इतिहास रचा था। युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की थी जो आज भी किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी मारने का भी रिकॉर्ड है। जिन्हें नहीं पता हम उन्हें छह गेंदों पर छह छक्के मारने की वजह बताते हैं। कहते हैं इस मैच के 18वें ओवर में युवराज की इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्र्यू फ्लिंटॉफ से बहस हो गई थी।

इसी से गुस्साए युवी ने अगले ओवर में लगातार छह गेंदों पर छक्के ठोक डाले। उससे पहले टीम इंडिया का स्कोर 171 था और 19वें ओवर के बाद 207 हो गया। युवी ने 16 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। पारी के आखिरी ओवर में युवराज सिंह आखिर फ्लिंटॉफ का शिकार बने, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 20 ओवर में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर केवल 200 रन ही बना सकी और मैच टीम इंडिया ने 18 रन से जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button