ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
देश

बड़ी खबर: रेप आरोपी चिन्मयानंद को SIT ने किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर: अपने ही कॉलेज की छात्रा के दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।जिन्हें आज ही एसआईटी कोर्ट में भी पेश कर सकती है। इस मामले में एसआईटी उनसे फिर से पूछताछ करेगी।

इससे पहले  चिन्मयानंद  गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से सीधे दिव्य धाम पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम ने लखनऊ किंगजार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमसी) रेफर करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उन्होंने वहां जाने से इंकार कर दिया।

उन्होंने अपना इलाज आयुर्वेद पद्धति से कराने की बात कही है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमपी गंगवार ने बताया कि चिन्मयानंद के दिल में दिक्कत थी। एंजियोग्राफी कराई गई थी ,जिससे उनके हाटर् में ब्लड सप्लाई ठीक से न हो पाने की समस्या बताई जा रही है। उनके बेहतर इलाज और जांच लखनऊ के केजीएमसी रेफर करने की सलाह दी थी। उन्होंने लिखकर दिया कि वह आयुर्वेद दवा से अपना इलाज करायेंगे।

गौरतलब है कि पीड़िता के 164 के बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सोमवार को अचानक बिगड़ गया था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उनके दिव्य धाम पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। बुधवार को उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था । जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य उपचार कर रही थी। पीड़ित छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर योन शोषण के गंभीर आरोप लगाये थे। छात्रा का आरोप है कि गिरफ्तारी के डर से स्वामी बीमारी का बाहना रहे हैं। छात्रा ने धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेगी। छात्रा मामले की जांच कर रही एसआईटी और जिलाधिकारी पर पहले ही गंभीर आरोप लगा चुकी है। छात्रा का आरोप है जांच टीम आरोपी को बचाने में लगी है और जिस कमरे में उसका शौषण किया गया था वहां से सबूत भी हटा दिए गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button