ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

Jammu Kashmir में पाकिस्तान ने स्कूल को बनाया निशाना, 300 बच्चों ने तीन घंटे फर्श पर लेटकर बचाई जान, पांच स्कूल बंद

पुंछ/कठुआ। Schools Shut down in Hiranagar (Jammu): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सेना व रेंजर्स ने कठुआ के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और पुंछ के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने सैन्य चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों के साथ फिर एक मिडिल स्कूल को निशाना बनाया। इससे चार घंटे डरे-सहमे बच्चे स्कूल में फंसे रहे।

पाकिस्तान की ओर से बार-बार स्कूलों को निशाना बनाने पर कठुआ जिला प्रशासन ने हीरानगर में पांच अग्रिम स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दे दिए हैं। कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के सीमांत क्षेत्र मन्यारी में चोर गली के पास सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपनी सीमा में किए जा रहे सुरक्षा कार्यो में बाधा डालने के लिए पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन फायरिंग कर मोर्टार दागे। इसके अलावा छोटे हथियारों से भी फायरिंग की गई।

बीएसएफ ने भी पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने पहले सुबह दस बजे और फिर शाम चार बजे भी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने जब सुबह फायरिंग की तो मन्यारी गांव के मिडिल स्कूल में 60 बच्चे कक्षाओं में पढ़ रहे थे। पाकिस्तान ने स्कूल को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। कुछ मोर्टार स्कूल के आसपास गिरे, जिससे बच्चे सहम गए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित कुछ अभिभावक स्कूल पहुंच गए। अभिभावक 25 बच्चों को आनन-फानन घर ले गए, जबकि 35 बच्चे स्कूल में ही रहे।

स्कूल के शिक्षक जगदीश राज ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जल्द स्कूल के एक अन्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। दोपहर दो बजे बच्चों को घरों को भेजा गया। गांव के नंबरदार सतपाल ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से ऐसी स्थिति में स्कूल में छुट्टी करवाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि बच्चे घरों के बजाए स्कूल के अंदर ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि गोलाबारी के दौरान स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

कठुआ के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेम नाथ ने बताया कि पाक गोलाबारी को देखते हुए एहतियातन हीरानगर के पांच सीमावर्ती स्कूल पानसर, कड़याला, रठुआ, गुज्जर चक्क और मन्यारी को दो दिन तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस बीच, कठुआ के जिला उपायुक्त राघव लंगर ने भी सीमांत क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट में स्कूल को निशाना बनाया था। उस समय स्कूल में 300 बच्चे मौजूद थे। उन्होंने तीन घंटे फर्श पर लेटकर जान बचाई थी।

उधर, पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार मध्य रात्रि करीब एक बजे सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद पाक सेना ने गोलाबारी बंद कर दी, लेकिन वीरवार सुबह करीब नौ बजे पाक ने फिर गोलाबारी शुरू कर दी।

इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी, जिसे सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया। पाक गोलाबारी से सीमा पर किसी प्रकार का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन तनाव बना हुआ है। इसके साथ ही पाक सेना रुक रुककर भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी जारी रखे हुए है। बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button