ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
मनोरंजन

Box office Collection: जल्द ही 300 करोड़ के पार होगी फिल्म साहो, ये है अब तक की कमाई का खास रिकॉर्ड

बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। भले ही ओपनिंग के समय फिल्म की कमाई धीमी रही हो, लेकिन उसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस खूब कमाल दिखा रही है। फैंस को जानकर बेहद खुशी होगी कि अब प्रभास की फिल्म साहो 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से बस कुछ ही कदम दूर है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक ‘साहो’ ने तेलुगू, तमिल और हिंदी सभी वर्जनों में कुल मिलाकर करीब 295 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 253 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में ‘साहो’ ने 35.24 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी रफ्तार को देखकर लगता है कि यह जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

350 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘साहो’ साल की सबसे बड़ी फिल्म में शामिल है। ‘साहो’ की कहानी दो हजार करोड़ की चोरी की है और उसके बाद ब्लैक बॉक्स का चक्कर है। डायरेक्शन की बात करें तो सुजीत ने दिखा दिया है कि भारत में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन रचा जा सकता है। ‘साहो’ कुल मिलाकर एक्शन और ग्राफिक्स का कमाल है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसकी कुल कमाई 415-420 करोड़ रुपए के करीब है, जिसे दुनिया भर में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 14वीं सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button